जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री डॉ.अरुण सक्सेना का जौनपुर में आगमन 24 अप्रैल को हो रहा हैद्व वे लखनऊ से सुबह 8 बजे चलकर सुलतानपुर में डाक बंगला में 9:30 पहुँचेंगे, उसके बाद 9:45 बजे चलकर 11बजे बदलापुर आयेंगे। जहां बदलापुर विधायक जनसम्पर्क कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओ से मुलाकात एवं वृक्षारोपण करेंगे। बदलापुर से चलकर साढे ग्यारह बजे से जौनपुर में पॉलीटेक्निक चौराहे पर स्वागत उपरांत जौनपुर में विभागीय निरीक्षण करेंगें। उसके साथ जौनपुर डाक बंगला लाईन बाज़ार पर 3:15 पर जनप्रतिनिधि, भाजपा नेताओ पार्टी कार्यकताओ से मुलाकात करेंगे। वहीं 4 बजे शाम को रमेश सिंह विधायक शाहगंज के छोटे भाई के निधन पर शोक सवेंदना व्यक्त करेगे। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर उपस्थिति दर्ज कराते हुए 6:00 बजे डॉ विवेक श्रीवास्तव के साल्वेशन हॉस्पिटल कैम्पस मैदान कंधरपुर सीहीपुर जौनपुर में वृहद वृक्षरोपण करेगें।
― Advertisement ―
वन मंत्री डा.अरुण सक्सेना का आगमन 24 को


