जौनपुर धारा,बदलापुर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा नामित परियोजना टीम ने बदलापुर विकासखण्ड क्षेत्र के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षिक और भौतिक व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक समग्र शिक्षा(माध्यमिक)दीपचन्द एवं परियोजना सलाहकार राजेश मिश्रा की अगुवाई में टीम सबसे पहले कम्पोजिट विद्यालय सिरकिना पहुंची। तत्पश्चात टीम ने जूनियर हाईस्कूल सिंगरामऊ और अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, पुरानी बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, नामांकन, शिक्षक डायरी, सफाई व्यवस्था आदि का गहनता से मूल्यांकन किया गया। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों से मौखिक प्रश्न पूछे गए, जिनके संतोषजनक उत्तर मिलने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त डॉ.विभा शुक्ला और शिक्षकों की सराहना की गई। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए टीम ने रसोईघर का भी निरीक्षण किया। इसके उपरान्त कस्तूरबा विद्यालय और पीएमश्री विद्यालय मुरादपुर कोटिला का भी निरीक्षण हुआ, जहां नामांकन, उपस्थिति, शिक्षक डायरी, शिक्षण योजना, सफाई व्यवस्था, विद्युतीकरण एवं कायाकल्प के 19 पैरामीटर की गहन समीक्षा की गई। कुछ विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति और नामांकन संख्या को लेकर टीम ने नाराजगी भी जताई। टीम ने सभी विद्यालयों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
― Advertisement ―
परियोजना टीम ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Previous article
Next article

