जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की प्रार्थना सभा में कक्षा पाँच स के विद्यार्थियों ने ईश्वर प्रार्थना एवं ईश्वरीय प्रेम पर अपने विशद विचार प्रस्तुत किए। कक्षाध्यापिका आराधना गुप्ता ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईश्वर सदा हमारे साथ रहता है और जो भी करता है। हमारे हित के लिए करता है। विद्यार्थियों ने ज्वालामुखी विषय पर परियोजना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य ने बच्चों को प्रार्थना सभा के आयोजन एवं परियोजना प्रस्तुत करने के लिए धन्यवाद दिया और उनके परिश्रम की प्रशंसा की। फादर ने कहा कि जीवन में लोगों को परखना आसान नहीं होता। फिटकरी और मिश्री, कौआ और कोयल एक-से दिखते हैं पर उनके गुणों में बहुत अंतर होता है। ऐसे ही समाज में लोग भी होते हैं जिन्हें देखने से अच्छे बुरे की पहचान नहीं होती। परखने के लिए विवेक का होना जरूरी है। विवेक ईश्वर कृपा और गुरु कृपा से ही प्राप्त होता है। अत: ईश आशीष पाने के लिए नित्य प्रार्थना और गुरु कृपा के लिए विनम्रता पूर्वक गुरु की शिक्षाओं पर चलना जरूरी होता है।
― Advertisement ―
दीपक विश्वकर्मा हत्याकांड में न्याय की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी
दीपक विश्वकर्मा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों का कलेक्ट्रेट परिसर में तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
लोगों को रंगों से नहीं गुणों से परखना चाहिए -फादर पी वक्टिर

Previous article
Next article

