Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरलोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी भाजपा: अशोक चौरसिया

लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी भाजपा: अशोक चौरसिया

  • जिला कार्यशाला बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में लोकसभा प्रभारी वृजेन्द्र राय उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एव जिलाध्यक्ष ने सयुक्त रूप से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कार्यकर्तार्ओं को सम्बोधित करते हुये कहाकि हमें अपने सभी विधानसभा के बूथों को शक्तिशाली बनाना है, जिसके लिए हमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का परिचय जनता को कराना होगा क्योंकि जनता राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ तो उठा रही है परंतु उनको अभी भी जानकारी नहीं है कि यह लाभ हमे कौन दे रहा है। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और बताया कि जल्द ही इसी प्रकार के कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है। आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। पूरा विश्वास है कि भाजपा साल 2024 के आम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये हुये कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुये कहा कि अभी जो हमारे मुख्य वक्ता ने बताया है उसको आप लोग शत प्रतिशत पूरा करने का प्रयास करेंगे ऐसा मुझे विश्वास है। आप लोग अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाये और मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अपने अपने समाज में मिल बैठकर पार्टी की रीति और नीति से लोगों को अवगत कराएं और पार्टी से जोड़ने का प्रयास करे ताकि आने वाले चुनाव में लोकसभा में पार्टी की जबरदस्त जीत हो। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, संतोष सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया, संदीप सरोज, ओमप्रकाश निषाद, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, विजय लक्ष्मी साहू, प्रमोद यादव, आमोद सिंह, सिद्दार्थ राय, रागिनी सिंह, मेराज हैदर, प्रमोद प्रजापति, अजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।