जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु निर्दल उम्मीदवार चन्द्रमणि पाण्डेय ने 01 सेट में, एआईएमआईएम पार्टी के उम्मीदवार मो.नौशाद ने 01 सेट में, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा ने 02 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। 74-मछलीशहर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार कृपाशंकर सरोज ने 02 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं 73 जौनपुर संसदीय क्षेत्र के लिए विश्व शांति पार्टी के उम्मीदवार भानुप्रताप सिंह ने 01 सेट में, छत्रपति शिवाजी भारतीय गरीब पार्टी के उम्मीदवार सोनू सिंह ने 01 सेट में, विश्व शांति पार्टी के प्रत्याशी शीतला प्रसाद यादव ने 01 सेट में पर्चा खरीदा तो 74-मछलीशहर के लिए राष्ट्र उदय पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र प्रसाद पाल धनगर ने 01 सेट में, आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार कमलेश ने 01 सेट में पर्चा खरीदा। 05मई 2024 को रविवार का शासकीय अवकाश होने के कारण इस दिन नामांकन पत्र लेने व नाम दाखिल करने का कार्य संपादित नही होगा।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
लोकसभा चुनाव के लिये 4 ने भरा पर्चा



