Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलोकतंत्र महापर्व में सभी लोग शामिल होकर करे शत प्रतिशत मतदान

लोकतंत्र महापर्व में सभी लोग शामिल होकर करे शत प्रतिशत मतदान

जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के आह्वान पर अब समाजसेवी संस्थाऐं भी मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रीयता के साथ जुड़ने लगी है। इसी कड़ी में सद्भावना क्लब जौनपुर द्वारा शुक्रवार को रज़ा डीएम शिया इण्टर कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व रैली का आयोजन किया। जिसके माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने छात्र छात्राओं, शिक्षकों व उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई तथा मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। रैली में छात्र ‘हम अपना कर्तव्य निभाएगे, सबसे मतदान कराएंगे’ ‘चुनाव आयोग का है आव्हान, सबको करना है मतदान’ ‘बड़े बूढ़े हो या जवान, सभी करें मतदान’ आदि के नारे लगाते लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते चल रहे थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारत विश्व का श्रेष्ठतम लोकतंत्र वाला देश है। स्वागत करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य और संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ.अलमदार नज़र ने कहा की रैली के माध्यम से बच्चें आम जनमानस को मतदान करने के लिए प्रभावि रूप से प्रेरित करेंगें। आभार प्रकट करते हुए संस्थाध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने कहा मतदाता जागरूकता के माध्यम से हम मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास करेंगें। इस अवसर पर जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू, पूर्व अध्यक्ष मधु सूदन बैंकर, संयोजक नागेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान, अतीत मौर्या, प्रितेश गुप्ता, अमित गुप्ता, हर्ष माहेश्वरी, आशीष सेठ, अनिल वर्मा सहित आदि उपस्थित रहें।