Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरलोक अदालत के सफल आयोजन के लिए हुई प्री-ट्रायल बैठक

लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए हुई प्री-ट्रायल बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। 21 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री-ट्रायल की प्रथम बैठक आहूत की गयी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी./सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार ने अवगत कराया है कि 21 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर के अधिकतम वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में अधिवक्तागण से विचार विमर्श हेतु प्री-ट्रायल बैठक भुदेव गौतम पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की अध्यक्षता एवं प्रशांत कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी सचिव पूर्णकालिक के संयोजन में बुधवार को न्यायालय/कार्यालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में दोपहर 11 बजे आयोजित की गयी। बैठक में विचार-विमर्श करते हुए पीठासीन अधिकारी भुदेव गौतम द्वारा मोटर दुर्घटना दावा के अधिवक्ताओं को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित वादों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण कराये जाने का आह्वान किया गया तथा कहा गया कि समझौता पत्र मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में प्रस्तुत कर वादों का निस्तारण कराया जा सकता है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप अधिकरण से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। उनके द्वारा नियमानुसार पूर्ण सहयोग किये जाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिवक्तागण से अपील की गयी कि अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराकर लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। उपस्थित अधिवक्तागण द्वारा अधिकतम वादों के निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर लोक अदालत हेतु गठित एमएसीटी पीठ के सदस्य अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव व अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।