जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रज्जूपुर गांव निवासी विवाहिता सीता देवी पत्नी श्याम कुमार सरोज ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर कहाकि मेरी शादी श्याम कुमार सरोज पुत्र राजपति सरोज के साथ 10 जून 2017 को हुई थी। शादी के बाद से ही मेरे पति श्याम कुमार सरोज, ससुर राजपति, सास सुगना देवी, देवर चन्दन, भांजी राधा, जेठ राजकुमार व जेठानी बीनू देवी सोने की चेन व दो लाख रुपया दहेज के रुप में मांग करते हुए प्रताड़ित करते रहते हैं। गाली-गलौज व बात-बात पर मारते-पीटते रहते हैं। कहते हैं जब तक मायके से दहेज लेकर नहीं आओगी तब तक तुमको प्रताड़ित करते रहेंगे। मेरा पति मेरे बच्चों को भी मारता-पीटता है। 13 अप्रैल को उपरोक्त लोगों ने मुझे व मेरे बच्चों को मारा पीटा व जान से मारने की धमकी देते हुए बच्चों व मुझे घर से निकाल दिया और कहाकि जब तक दहेज नहीं लाओगी तब तक घर में नहीं रह सकती। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ पुलिस दहेज प्रताड़ना सहित सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
― Advertisement ―
श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया
श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
पति सहित पांच के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Previous article

