- राष्ट्रीय लोक दल ने ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से कराया अवगत
जौनपुर धारा, जौनपुर। लो वोल्टेज की समस्या को लेकर किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय लोकदल ने 5 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वर्तमान सत्र का गन्ना मूल्य बकाया है। जिसका भुगतान न होने से किसान भाईयों को विभिन्न खर्चांे के सन्दर्भ में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लो वोल्टेज की समस्या की वजह से किसानों की मशीनें नहीं चल पा रही हैं। हीटवेव की वजह से कई किसानों की मौत हो चुकी है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौती जनता के साथ घोर अन्याय है। घरों में छोटे छोटे बच्चे बिजली के अभाव तड़पते रहते हैं। शहरों में पेयजल भी बिजली से ही मिल पाता है। मांग किया कि किसानों का संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान मय ब्याज के अविलंब दिलाया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत वोल्टेज कम आने के कारण नलकूप एवं घरों में काम आने वाले उपकरण नहीं चल पा रहे हैं, विद्युत वितरण व्यवस्था और विद्युत वोल्टेज बढ़ाकर दुरुस्त कराया जाए।समस्त अतिभारित ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि कराया जाए।ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत वितरण की कटौती बंद कर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराया जाय। किसानों को सिंचाई के लिए प्रâी बिजली व्यवस्था दी जाए। ज्ञापन देने वालों में अशोक प्रधान, विनोद कुमार यादव, तारिक अली खान, गोलू निषाद, सुभाष निषाद, दयाशंकर यादव डग्गा शामिल रहे।



