Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलेखपाल पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लेखपाल पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नरौली तिराहे पर एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने लेखपाल को पांच हजार का घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। जमीनी विवाद के चक मार्ग की पैमाइश के एवज में लेखपाल ने एक किसान से पैसे की मांग की, पैसे के लेनदेन के दौरान पहुंची एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नरौली तिराहे पर किसान राजनाथ के चकमार्ग के नापने का आदेश न्यायालय द्वारा दिया गया था। चक मार्ग की पैमाइश के लिए शाहगंज तहसील में तैनात राजस्व लेखपाल रामविलास मौर्य गुलालपुर रोड के नरौली तिराहे पर पहुंचकर गरीब किसान राजनाथ से पैसे की लेनदेन की बात करने लगे। चकमार्ग के पैमाइश के लिए लेखपाल द्वारा कई दिनों से पैसे की मांग की जा रही थी। लेकिन गरीब किसान राजनाथ के द्वारा पैसे न देने पर चकमार्ग का मापन नहीं हो पा रहा था। जिसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन वाराणसी मंडल टीम को पहले से दे रखी थी। जिसके बाद शाम 4बजे लगभग मां दुर्गा जी सेकंडरी विद्यालय के नरौली तिराहे पर मंगलवार को पांच हजार देने की बात तय थी। तय समय पर पैसे के लेनदेन के दौरान ही मौके पर एंटी करप्शन वाराणसी मंडल की टीम ने रंगे हाथ रामविलास मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। जांच पड़ताल के बाद उसे थाना सरायख्वाजा लाया गया। जिसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक मैनेजर सिंह, निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, निरीक्षक योगेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार राय, विशाल उपाध्याय सुमित कुमार भारती, आरक्षी अजय कुमार यादव, विनोद कुमार आदि शामिल थे।