Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरलेखपाल को एंटी-करप्शन ने रिश्वत लेते पकड़ा

लेखपाल को एंटी-करप्शन ने रिश्वत लेते पकड़ा

जौनपुर धारा, जौनपुर। मडियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव के लेखपाल को शनिवार की दोपहर में 5 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरौना गांव निवासी प्रभुनाथ सरोज से उनके गांव के लेखपाल सत्येंद्र दत्त द्विवेदी उनकी ही जमीन पर कब्ज़ा दिलाने के नाम पर 5 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहे थे। जिसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो वाराणसी से की थी। जिसके आधार पर टीम प्रभारी नीरज सिंह ने शुक्रवार की दोपहर मछलीशहर रोड स्थित हनुमान बिल्डिंग के पास से प्रभुनाथ सरोज से लेखपाल को घूस लेते समय गिरफ्तार कर लिया। टीम ने लेखपाल को कोतवाली ले जाकर केमिकल लगे नोट को जब लेखपाल का हाथ धुलवाया तो उनका हाथ गुलाबी हो गया। टीम की तहरीर पर पुलिस ने लेखपाल के विरुद्ध सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक सहबीर सिंह, निरीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र राय, विशाल उपाध्याय, सुमित कुमार भारती, आरक्षी विनोद कुमार, सूरज गुप्ता शामिल रहे।