Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरलेखपाल के मिली भगत से जमीन कब्जा करने का लगा आरोप

लेखपाल के मिली भगत से जमीन कब्जा करने का लगा आरोप

  • पड़ोसियों से पीड़ित विकलांग महिला ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरूवार को मड़ियाहूँ तहसील क्षेत्र के भटवर गाँच निवासी विकलांग महिला पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल के मिली भगत से पड़ोसियों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र के माध्यम से पीड़ित सुमित्रा देवी ने बताया कि उसका पति रोजगार के चक्कर में बाहर रहता है। सुमित्रा पूर्वजो के समय से कच्चे मकान में निवास कर रही है तथा पड़ोसी राजकुमारी पत्नी शंकर, शंकर पुत्र श्रीनाथ, सूरज व नीरज पुत्रगण शंकर यादव, मिठाई पुत्र श्रीनाथ यादव उर्फ शिवधर आबादी को कब्जा करने की नियत से हल्का लेखपाल आशीष के साथ साजिश करके फर्जी तरीके से बिना स्थलीय निरीक्षण के पट्टा करा लिया। जिसके खिलाफ पीड़िता ने सीआरओ के समक्ष पट्टा मंसूखी का वाद दाखिल किया है। इसके बावजूद बीते 03 जुलाई को लगभग 12:00 बजे दिन में पड़ोसी बुल्डोजर लेकर सुमित्रा के मकान को जबरजस्ती गिराने लगे। मना करने पर सभी लोंगो ने प्रार्थिनी को भद्दी-भद्दी गालियाँ  देते हुए मारा पीटा और मकान को ध्वस्त कर दिया। सुमित्रा ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री सीमा जब बचाने आयी तो सूरज व नीरज ने उसको बेइज्जत करने की नियत से उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, घटना के समय गांव के तमाम लोग एकत्रित हो गये जिसके बाद किसी तरह पीड़ितो का बचाया गया। सुमित्रा ने बताया कि सूचना थाना नेवढ़िया पर भी दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही न होने निराश होकर एसपी से न्याय की गुहार लगाया है।