Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलेखपाल के ऊपर हमले में गिरफ्तारी न होने पर संघ ने दिया...

लेखपाल के ऊपर हमले में गिरफ्तारी न होने पर संघ ने दिया धरना

चार दिन बाद पुलिस की पहुंच से दूर आरोपी

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील परिसर में गुरुवार को राजस्व कर्मी यशपाल के ऊपर हुए प्राण घातक हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर संघ ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शन के दौरान संघ के अध्यक्ष लालचंद पाण्डेय ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक लेखपाल संघ धरना प्रदर्शन जारी रखने को बाध्य होगा। जानकारी के अनुसार तहसील बदलापुर के कार्यरत लेखपाल यशपाल उच्च न्यायालय के मुकदमें में तहसीलदार द्वारा गठित राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ पैमाइश करके वापस लौट रहे थे। उसी समय उक्त शुभम् आशीष व कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जहां गंभीररूप से घायल हो गए हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं नामजद तहरीर के आधार पर बदलापुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। लेकिन गुरुवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन कर दिया। वहीं प्रशासन से मांग करते हुए शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग किया है। देखना है कि बदलापुर पुलिस कब तक अपने काम को अंजाम देती है।