जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय पुलिस से अब पीड़ित को न्याय की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। लूट के आरोपी को शांतिभंग (151) में चालान कर मामले को इतिश्री करने में लगी है। जिसका सीधा उदाहरण मुकदमा अपराध संख्या 77/23 है। पीड़ित न्याय के लिये अधिकारियों का चक्कर लगा है। पूरा मामला 21 जून सुबह छः बजे का है। बरसठी बाजार निवासी विमल और बिपिन दुबे के घर 25 की संख्या में दबंग घुसकर लूटपाट करने के बाद परिवार को घर मे बंदकर बाहर दुकान में तोड़फोड़ करते है। जिसका इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होता है। छः घंटे मशक्कत के बाद पुलिस 147,148,323,324,504,506,452,392,427,379 का मुकदमा छः नामजद 20 अज्ञात पर दर्ज करने के बाद पीड़ित पर लूट की धारा निकालने के लिये पीड़ित पर दबाव बनाती है। आरोपित की गिरफ्तारी के बजाय एक आरोपित को थाना लाकर तीन घंटे के बाद छोड़ दिया गया। इतना ही नही एक और आरोपित को पीड़ित सहित बुधवार को धारा 151 (शांतिभंग) में चालान एसडीएम मड़ियाहूं करके मामले को इतिश्री करना चाह रही है। पीड़ित इसके लिये न्याय की गुहार उच्चाधिकारियों से लगा रहा है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
लूट के आरोपी को 151 में चालान
Previous article

