Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलूट की मोबाइल व चोरी की बाइक के साथ दो आरोपित चढ़े...

लूट की मोबाइल व चोरी की बाइक के साथ दो आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आजमगढ़ मार्ग स्थित पावर हाउस के समीप चोरी की बाइक व लूट की मोबाइल के साथ दो आरोपित युवकों को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने हमराहियों के साथ पकड़ कर चालान भेज दिया। खुटहन मार्ग स्थित कौड़ियां गांव सिद्धार्थ मैरिज हाल के पास से 25 अप्रैल को चोरी गई बाइक व बकुची चौराहे से एक व्यक्ति की मोबाइल छीन कर भागे बदमाशों को मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह कोतवाली निरीक्षक तारकेश्वर राय ने हमराहियों के साथ आजमगढ़ मार्ग स्थित पावर हाउस के गेट के समीप से गिरफ्तार कर बाइक व मोबाइल बरामद किया। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ के दौरान सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के नगहटी गांव निवासी हाल पता सेट थामस रोड का नाम शनि पुत्र विजय पासवान व आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र चमराडीह निवासी सौरभ गौड़ पुत्र कुन्नुर को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।इस दौरान उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, कांस्टेबल बृजेश मिश्रा, कांस्टेबल अमरनाथ यादव मौके पर मौजूद रहे।