― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलावारिस भूमि को भू-माफियाओं ने अपने नाम कराया दर्ज

लावारिस भूमि को भू-माफियाओं ने अपने नाम कराया दर्ज

  • जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जौनपुर धारा, जौनपुर। पिछले पचास साल से लापता व्यक्ति की जमीन को कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिया है। गांव के भूमि प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है। मामला ब्लॉक क्षेत्र के निहालापुर गांव का है। गांव के ग्राम प्रधान ने उक्त भूमि को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराकर गांव सभा खाते में संबद्ध करने की जिलाधिकारी से मांग की है। गांव के भूमि प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान आशीष कुमार ने बताया कि कि गांव की आराजी संख्या 107 की 0.028 हेक्टेयर भूमि गांव के बृजभान पुत्र कालिका प्रसाद के नाम है।  बृजभान पिछले 50 वर्षों से लापता है उनका कोई वारिस ही नहीं है। ग्राम प्रधान की शिकायत है कि इसका फायदा उठाकर गांव के रजनीकांत, संतोष कुमार और राजेश ने फर्जी तरीके से लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को मिलाकर उक्त भूमि को अपने नाम दर्ज करा लिया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि उसने तहसीलदार न्यायालय में इसके लिए मुकदमा दाखिल किया है लेकिन शिकायत है कि न तो तहसीलदार और न ही शासकीय अधिवक्ता मामले में रुचि ले रहे हैं। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है। उसने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और सम्पूर्ण भूमि को ग्राम सभा में समाहित करने की मांग है।

Share Now...