- 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ में
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के महमूदपुर जंगीपुर कला, किशुनपुर गांव में सोमवार को आतंकी बंदर ने दो लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। सूचना मिलते ही वन कर्मी आतंकी बंदर को दो दिन से रेस्क्यू करने में जुटे रहे। आखिरकार 36 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद उस बंदर पर वन कर्मियों ने काबू पाया और उसे पकड़ कर ले गये। जानकारी के अनुसार महमूदपुर जंगीपुरकला गांव के निवासी इन्द्रराज यादव 45 वर्ष सोमवार दोपहर अपने घर पर बैठे थे तभी छत पर रखे सामान को एक आतंकी बंद तोड़फोड़ कर गिराने लगा। जब उन्होंने उसे भागने का प्रयास किया तो उक्त बंदर ने इंद्राज यादव पर हमला कर उनके हाथ में काट लिया जिससे वे जख्मी हो गए। शोरगुल की आवाज सुनते ही बंदर वहां से भाग खड़ा हुआ। जब गांव के लोगों ने उसे खदेड़ा तो बगल वाले गांव लोहता किशुनपुर में पहुंचकर लोगों को परेशान करने लगा। देर शाम लोहता किशुनपुर गांव के निवासी दिलीप प्रजापति 32 वर्ष खाना खाकर सोने के लिए जा रहे थे इसी दौरान बंदर ने दिलीप पर हमला कर दिया और उसे भी बुरी तरह से जख्मी करके प्रभात पांडे के घर के एक कमरे पहुंच गया तो उन्होंने तुरंत कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी अतुल यादव वन दरोगा, अमित यादव फारेस्ट गार्ड, लालमन यादव फील्ड वाइचर, विवेक कुमार सिंह, फील्ड वाइचर, कैलाश यादव फील्ड वाइचर मंगलवार की सुबह वहां पहुंचे और बंदर को पकड़ने के लिए कई घंटे कड़ी मशक्कत की। वन कर्मियों ने उसको पकड़ने के लिए एक पिजरा मंगाया और कमरे दरवाजा खोलकर बंदर को पकड़ने के लिए लगा दिया गया। 36 घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार उस आतंकी बंदर को पकड़ने में वनकर्मियों को सफलता मिली।



