- कब्जे से पिस्टल 32 बोर व कारतूस बरामद, दो आरोपी फरार
जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना लाइन बाजार पुलिस को मुखवीर ने सूचना दी कि चांदपुर बालूमण्डी के पास लालू उर्फ शैलेश यादव को गोली मारने वाले बदमाश रामदयालगंज पुल के नीचे मन्दिर के पास मौजूद है। घटना के बाद बदमाशों ने षडयन्त्र रचकर वादी तथा मजरुब के खिलाफ क्रास मुकदमा लिखवाने के लिये शम्भूपुर निवासी जसवीर यादव अपने पैर में गोली मारकर क्रास मुकदमे का मसौदा तैयार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम रामदयालगंज पुल के पास पहुँची और अभियुक्त जसवीर यादव पुत्र रविन्द कुमार यादव निवासी शम्भूपुर उचौरा थाना बक्शा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, एक जिन्दा कारतूस 32बोर तथा 3 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। मौके से अभियुक्त सचिन यादव उर्फ देव यादव निवासी बनपुरवा देवापार थाना मड़ियाहू तथा जानसन यादव पुत्र लालता प्रसाद निवासी देवापार थाना मड़ियाहू अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। पकड़े गये अभियुक्त जसवीर यादव ने पूछताछ पर रविवार को थाने पर पंजीकृत मु.अ.सं. 49/23 धारा 307 भादवि की घटना में स्वयं तथा एफआईआर में नामजद अभियुक्तगण देवा यादव, जानसन यादव तथा रजनीश यादव द्वारा मजरुब लालू यादव उर्फ शैलेस यादव के उपर जान से मारने की नियत से फायर करने की बात स्वीकार किया है तथा अपने बचाव में क्रास मुकदमा लिखवाने के लिये झूठा साक्ष्य गढ़कर अपने पैर में गोली मारने की बात भी स्वीकारी।



