Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनाली खाते की भूमि पर कब्जा, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नाली खाते की भूमि पर कब्जा, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हुसैनाबाद गांव में नाली खाते की जमीन पर गांव के ही तीन लोगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जे की जमीन को लेखपाल ने खाली करने के लिए कहा तो जमीन से कब्जा हटाने को तैयार नहीं थे। जिसकी लिखित शिकायत हल्का लेखपाल ने कोतवाली पुलिस को दिया। क्षेत्र के हुसैनाबाद हल्का लेखपाल राज सौरभ सेठ ने कोतवाली में तहरीर देकर ये आरोप लगाया है कि हुसैनाबाद गांव निवासी केवला पत्नी शोभनाथ व शोभनाथ की पुत्री ललिता उर्फ हेमा व पुत्र विपिन कुमार सरकारी खाते की अराजी संख्या 1617 नाली खाते की भूमि दर्ज है जिसे मौके पर उक्त गांव के तीनों ने जोत बोकर कब्जा कर रखा है। जिसे खाली कराने के लिए मौके पर जाकर कहा तो लोगों ने सरकारी जमीन को खाली करने से मना कर दिया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।