Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलायन्स क्लब जौनपुर मेन ने मनाया चार्टर नाइट

लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने मनाया चार्टर नाइट

  • चार्टर व एमजेएफ सदस्य हुए सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने अपना 38वां स्थापना दिवस चार्टर नाइट समारोह शहर के एक होटल में धूमधाम से मनाया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। संस्थाध्यक्ष संदीप गुप्ता व संगीता गुप्ता ने आये हुए लोगों का स्वागत किया। संस्थापक सदस्य अरूण त्रिपाठी, सुरेश चन्द्र गुप्ता को माल्यार्पण कर उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा केक काटकर चार्टर डे मनाया गया। इस अवसर पर चार्टर सचिव अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जौनपुर में सेवा के उद्देश्य से 35 सदस्यों के साथ 1985 में लायन्स क्लब जौनपुर की स्थापना हुई थी। इस अवसर पर लायन्स इन्टरनेशनल फाउन्डेशन से मेल्विन जोन्स फेलो की उपाधी प्राप्त सदस्यों डा. क्षितिज शर्मा, अशोक मौर्य, दिनेश टंडन, सुरेश चन्द्र गुप्ता, महेन्द्र नाथ सेठ, गोपीचंद साहू, शत्रुघन मौर्य, राकेश श्रीवास्तव, डा. वीएस उपाध्याय, सैय्यद मो. मुस्तफा, डा. एनके सिन्हा, रामकुमार साहू,  सोमेश्वर केसरवानी, माया टंडन, अरुण त्रिपाठी, अमित पाण्डेय, शकील अहमद, मनोज चतुर्वेदी, संदीप गुप्ता, संजय केडिया, अनिल वर्मा, शिवानन्द अग्रहरि, संदीप पाण्डेय, डा. मदन मोहन वर्मा को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नपा के पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन ने कहा कि ये संस्था निरन्तर आगे बढ़ते हुए अपने सेवा कार्यो की बदौलत जनपद की अग्रणी संस्था के रूप में कार्य कर रही है। डा. क्षितिज शर्मा एरिया लीडर जीएटी ने कहा कि सेवा कार्य करने व दान करने की आदत बनायें, क्योंकि दान करने वाला श्रेष्ठ होता है और दान करने से बहुत पुन्य मिलता है। अन्त में संयोजक अनिल गुप्ता, संजय सिंघानिया, संजय केडिया, आदित्य साहू नरेश सेठ ने आभार व्यक्त किया। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, मदन गोपाल गुप्ता, राधेरमण जायसवाल, राजेशराज गुप्ता, पूजा त्रिपाठी, गीता गुप्ता, नीलू सेठ, कविता वर्मा, कल्पना सिंघानिया, हेमा श्रीवास्तव, मिदहत फात्मा, विशाल साहू, संजीव मौर्य, राजन बैंकर आदि उपस्थित रहे।