जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थाना क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत खरगसेनपुर गांव में गुरुवार की सुबह दो सगे भाइयों में लकड़ी के विवाद को लेकर जमकर भांजी गई लाठी डंडे एक पक्ष से पति-पत्नी गंभीररूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित रामचरण बिन्द पुत्र स्व.भुल्लन ने बताया कि हम सगे दो भाई है माता-पिता के मरने के बाद गांव के कुछ सम्मानित लोगो के द्वारा हम लोगो में बटवारा किया गया था। जिस घर की लकड़ी को लेकर विवाद हुआ है वह घर बटवारे में मुझे मिला था। बारिश के कारण घर गिर गया था। जिसकी लकड़ी मेरे भाई के परिवार के लोग जबरन लेके जा रहे थे मना करने पर मुझे व मेरी पत्नी को लात घुसो व लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षों को थाने ले आकर घायल का मेडिकल हेतु सामुदायिक केन्द्र भेज दिया तथा मिली तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
लाठी डंडों से बुजुर्ग दंपत्ति को पीटकर पट्टीदारों ने किया घायल



