Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलम्बे समय से एक ही थाने पर तैनात सिपाही बना चर्चा का...

लम्बे समय से एक ही थाने पर तैनात सिपाही बना चर्चा का विषय

  • (रामसरन यादव)

केराकत। जनपद के पुलिस महकमे में लंबे समय से घूम फिर कर एक ही कोतवाली में तैनात चर्चित सिपाही के विरुद्ध कार्यवाही ना होने प्रदेश के लोकप्रिय योगी आदित्यनाथ सरकार की कथनी व करनी पर गंभीर प्रश्न लग गया है। सूत्र बताते हैं कि चर्चित सिपाही की कार्यशैली और अधिकारियों जैसे रुतबे के आगे अन्य पुलिसकर्मी अपने को काफी अपमानित महसूस करते हैं। जहाँ प्रदेश की सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि 3 साल तक का कार्यकाल पूर्ण कर चुके अधिकारी, कर्मचारियों का स्थानांतरण कर कार्यक्षेत्र में परिवर्तन लाया जाये। लेकिन केराकत कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी जिले की परिक्रमा करते हुए एन केन प्रकारेण केराकत कोतवाली में शर्प की भांति कुंडली मारकर बैठा है। सूत्र बताते हैं कि महकमे के उच्चाधिकारियों के लिए कामधेनु गाय साबित होने वाले उक्त चर्चित सिपाही के कार्यवाही करने के बजाय उच्च पैमाने पर संरक्षण व बचाव का कार्य किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो उक्त सिपाही के संरक्षण में अवैध रूप से सूदखोरी, पशु तस्करी आदि प्रतिबंधित मादक पदार्थ के धंधे में लिप्त अराजक तत्वों के कार्य चरम सीमा पर जारी है।