Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुररोहित शर्मा के मुरीद हुए सूर्यकुमार

रोहित शर्मा के मुरीद हुए सूर्यकुमार

टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन जारी है। बुधवार को मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि चोटिल होने के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार बल्लेबाजी कर उम्मीदें जगाईं, लेकिन उनकी पारी बेकार गई क्योंकि वे टीम को आखिरी बॉल पर छक्का मार जीत नहीं दिला सके। रोहित की इस जुझारु पारी के बाद हर कोई उन्हें सलाम ठोक रहा है। वहीं इस पर सूर्यकुमार यादव ने एक मजेदार ट्वीट किया है जो हर तरफ वायरल हो रहा है। दरअसल कप्तान रोहित शर्मा की पारी के बाद उनके टीम पार्टनर और मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने ट्विटर पर लिखा कि ‘विशाल सम्मान भाई’ इसके बाद उन्होंने रोहित को टैग भी किया। सूर्यकुमार यादव का अपने कप्तान के लिए ये ट्वीट हर तरफ वायरल हो गया। ये साफ बताता है कि दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे का कितना सपोर्ट करते हैं। रोहित को फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी। मोहम्मद सिराज के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें स्लिप में फील्डिंग के दौरान चोट लगी। इसके बाद वे कराहते हुए देखे गए। भारतीय कप्तान को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और उनकी जगह रजत पाटीदार ने ली। 28 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 51 रन जड़ने के बावजूद रोहित लास्ट बॉल पर चूक गए। इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया सीरीज भी गंवा बैठी है। हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने हार के कारण बताते हुए अपनी इंजरी पर भी अपडेट दिया। रोहित ने कहा- ईमानदारी से अंगूठा बहुत सही नहीं है। अंगुली में कुछ डिसलोकेशन है, लेकिन प्रâैक्चर नहीं है। यही वजह है कि मैं मैदान पर आकर बल्लेबाजी कर सका।