Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोज़ा इ़फ्तार में मांगी गयी मुल्क के तरक्की की दुआ

रोज़ा इ़फ्तार में मांगी गयी मुल्क के तरक्की की दुआ

जौनपुर धारा,जौनपुर। फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट एवं उत्सव मोटल द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। शहर के एक होटल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के सैकड़ों संभ्रांत नागरिकों ने शिरकत की। इस मौके पर मुल्क में अमन, शांति, भाईचारे और देश की खुशहाली व तरक़्क़ी के लिए लोगो ने दुआयें की। सामाजिक समरसता व भाई चारे की इस महफ़िल में आये लोगों का स्वागत आयोजक सलमान शेख़ व आशुतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर आईएमए प्रेसिडेंट डॉ.अरुण कुमार मिश्रा, डॉ.क्षितिज शर्मा, डॉ.तेज सिंह, जितेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्रा, विवेक मौर्य, राजेश सिंह, अब्दुल्ला तिवारी, डॉ.अर्शी, इमरान सलीम खान, तारिक इकबाल, राहील शेख शेख, संजय खान, हाजी निहाल अंसारी, समीर चिश्ती, दीपक श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।