Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोजगार मेले का आयोजन 18 को

रोजगार मेले का आयोजन 18 को

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र. के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में विधानसभा केराकत के खण्ड विकास परिसर में 18 जुलाई को प्रात: 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी कीर्ति कुंज ऑटो मोबाईल, ब्राइट फ्यूचर आग्रेनिक प्रा.लि., सूर्या एल.ई.डी. बल्क, डी.एस.एस. ग्रुप, ओरियट इलेक्ट्रानिक एवं इलेक्ट्रिकल सर्विस आदि के द्वारा, सेल्स मैनेजर, कम्प्यूटर आपेरटर, इलेक्ट्रिशियन आदि के पदों पर भर्ती करेगी जिनकी शैक्षिक योग्यता- हाईस्कूल, इण्टर, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन के माध्यम से चयन करेगी, जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए, विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते है। जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेल में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति, आईडी प्रूफ, बायोडाटा सहित प्रतिभाग करना होगा।