Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुररेलवे ट्रैक किनारे मिला बिहार के व्यक्ति का शव

रेलवे ट्रैक किनारे मिला बिहार के व्यक्ति का शव

जौनपुर धारा,खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के भुड़कुड़हा गांव के निकट गुरुवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी जेब से मिली मोबाइल और आईडी कार्ड के आधार पर पहचान अफरोज आलम पुत्र मोहम्मद आलम निवासी ग्राम रामबाग चौरी, थाना मिठनपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि भुड़कुड़हा गांव के चौकीदार ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पहचान कराने की कोशिश की। शव तीन चार दिन पहले का दिखाई पड़ रहा था। शव के पास से मोबाइल और आईडी कार्ड मिला। जिस पर मृतक के आईडी कार्ड पर नाम पता लिखा था। उसकी मोबाइल पर मिले मृतक की बेटी की मोबाइल नंबर पर संपर्क कर परिजनों को जानकारी दी गई। जानकारी होने पर परिजन बिहार से रवाना हो चुके हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 45वर्षीय अफरोज आलम लखनऊ के एक निजी कंपनी में काम करता था। चार दिन पहले परिजनों को बताकर वह घर आने के लिए निकला था। घर न पहुंचने पर परिजन परेशान थे, पुलिस किसी ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जता रही है।