Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुररेलकर्मी ने मालगाड़ी से कटकर दी जान

रेलकर्मी ने मालगाड़ी से कटकर दी जान

  • सुसाइड नोट में पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

जौनपुर। वाराणसी-जफराबाद रेल प्रखंड पर शुक्रवार दोपहर एक रेलकर्मी ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव रेलवे स्टेशन के पास लहंगपुर अटहनू गांव में अप लाइन पर हुई। मृतक की पहचान लहंगपुर निवासी 27वर्षीय कंचन यादव के रूप में हुई है। उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। जलालपुर के कार्यवाहक थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी के अनुसार, मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें कंचन यादव ने अपनी पत्नी पर मायके वालों (मौसा,मामा और ससुर) को बुलाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। कंचन यादव ढाई साल की एक बच्ची का पिता था। उसकी शादी 2021 में मड़ियाहूं क्षेत्र के दुहावर में हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जलालपुर थाने पहुंचे। मां मंजू देवी, पिता मोखई यादव और बहन सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों के मुताबिक, कंचन यादव 2013 से रेलवे में गैंगमैन के पद पर कार्यरत था। उसने अपने पिता के स्थान पर नौकरी पाई थी, जिन्होंने सेवानिवृत्ति से कुछ साल पहले अवकाश लेकर यह नौकरी अपने बेटे को दे दी थी।