Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeमनोरंजनरेडियोएक्टिव कैप्सूल गायब होने से हड़कंप, गंभीर बीमारी फैलने की आशंका

रेडियोएक्टिव कैप्सूल गायब होने से हड़कंप, गंभीर बीमारी फैलने की आशंका

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में एक रेडियोएक्टिव कैप्सूल खोने से हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में रेडिएशन अलर्ट जारी किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि खनन (माइनिंग) में इस्तेमाल होने वाला एक रेडियोएक्टिव कैप्सूल पर्थ में खो गया है. 

एजेंसी के मुताबिक फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवा विभाग ने कहा कि सीज़ियम -137 युक्त एक छोटा कैप्सूल न्यूमैन के नॉर्थ से ट्रांसपोर्टेशन के दौरान खो गया है. बताया जा रहा है कि ये घटना किम्बरली के एक छोटे से शहर में हुई है. एजेंसी ने कहा कि इस रेडियोएक्टिव कैप्सूल का खनन कार्यों में गेज के भीतर उपयोग किया जाता है. इस पदार्थ के संपर्क में आने से कोई जल सकता है या गंभीर बीमारी भी हो सकती है. राज्य की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि कैप्सूल एक खदान से भंडारण सुविधा के लिए एक ट्रक में ले जाया जा रहा था. इसी दौरान वह गायब हो गया. न्यूमैन पर्थ से लगभग 1,200 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है.