Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeमनोरंजनरिलीज होने जा रहा अजय देवगन पिक्चर का सीक्वल

रिलीज होने जा रहा अजय देवगन पिक्चर का सीक्वल

अजय देवगन के खाते में इस वक्त कई फिल्में हैं। तीन फिल्में इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। जबकि एक ‘शैतान’ आ भी चुकी है, जिसको लेकर वो कई दिनों से चर्चा में हैं। फिल्म ने अबतक ठीक-ठाक कमाई कर ली है। इसी बीच वो 5 साल पहले आई पिक्चर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म दे दे प्यार दे के लिसे बीते दिनों पता लगा था कि अजय देवगन की 2019 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का सीक्वल आ रहा है। लव रंजन और भूषण कुमार की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली है। पहले पार्ट में अजय देवगन के परिवार के एंगल से कहानी दिखाई गई थी। रकुल प्रीत सिंह को अजय के परिवार ने कैसे एक्सेप्ट किया ये सबकुछ दिखाया गया था। अब दूसरे पार्ट में रकुल प्रीत सिंह के एंगल से पिक्चर की कहानी को रखे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। एक रिपोर्ट से माना जाता है कि इसके मुताबिक, ‘दे दे प्यार दे 2’ के मेकर्स ने पिक्चर की रिलीज डेट लॉक कर ली है। किसी करीबी सोर्स से पता लगा है कि, 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मेकर्स ने बड़ी प्लानिंग के साथ इस डेट को चुना है। दरअसल उस हफ्ते चार दिन का लंबा वीकेंड है। ऐसे में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।