Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeमनोरंजनऋतिक रोशन के ‘वॉर 2’ का लीक हो गया लुक

ऋतिक रोशन के ‘वॉर 2’ का लीक हो गया लुक

ऋतिक रोशन की हाल ही में ‘फाइटर’ रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की। अब वो अपनी बिग बजट पिक्चर की शूटिंग में बिजी हैं। ‘वॉर 2’ में उनके साथ जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, अब फिल्म से ऋतिक का लुक लीक हो गया है।

ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की बीते 8 मार्च को उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। ‘टाइगर वर्सेज पठान’ से पहले ये वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अहम फिल्म होने वाली है। इस 200 करोड़ की फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। बीते दिनों पता लगा था कि, पिक्चर में जूनियर एनटीआर का रोल इंडियन एजेंट का होगा। फिल्म को लेकर काफी माहौल तैयार किया जा चुका है। इसी बीच फिल्म से ऋतिक रोशन का लुक ही लीक हो गया है। फटे हुए कपड़े और चेहरे पर चोट के निशान। ऋतिक रोशन का लुक लीक होने के बाद से ही वो ट्विटर ट्रेंड कर रहे हैं। ऋतिक रोशन का ‘वॉर 2’ से जो लुक सामने आया है, उसे देखने के बाद फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि, वो इस वक्त किसी एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। इस तस्वीर में वो अयान मुखर्जी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। ‘जूम टीवी’ की तरफ से शेयर की गई इस तस्वीर में चेहरे पर खून और चोट के निशान, सिर पर थोड़े सफेद बाल, दाढ़ी और फटी टीशर्ट में वो नजर आ रहे हैं। ऐसा पता लगा है कि, फिलहाल वो अपने सोलो एक्शन सीन्स शूट कर रहे हैं। अप्रैल में जूनियर एनटीआर भी शूटिंग शुरू कर देंगे। ‘वॉर’ के मुकाबले इस बार भी ऋतिक रोशन के लुक में कुछ खास चेंज नहीं दिखने वाला है। जो तस्वीर सामने आई है, उसे देखकर लग रहा है कबीर बिल्कुल वैसा ही होगा। ऋतिक ने इस फिल्म के लिए 100 दिनों का वक्त दिया है। इस साल के आखिर तक फिल्म की शूटिंग होगी। वहीं इसे अगले साल रिलीज किया जा सकता है। इसमें ऋतिक के अलावा कियारा आडवाणी भी दिखने वाली हैं। वहीं आशुतोष राणा का कर्नल लूथरा वाला किरदार भी इस सीक्वल में नजर आ सकता है।