Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरराह चलते कंटेनर का टायर फटने से लगी आग, लाखों का सामान...

राह चलते कंटेनर का टायर फटने से लगी आग, लाखों का सामान जला

जौनपुर धारा, खुटहन। बनुआडीह गांव में शाहगंज वाया प्रयागराज मार्ग पर गुरुवार की भोर सामान लोड कर जा रहे कंटेनर के पीछे का टायर फट जाने से आग लग गई। आग की उठती लपटें देख चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। कंटेनर सहित उस पर लदा बजाज कंपनी का लाखों की कीमत का आटो पार्ट्स जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। इसी थाना क्षेत्र के दरना गांव निवासी रिंकू यादव कंटेनर का चालक है। वह नागपुर से आटो पार्ट्स लोड कर नेपाल जा रहा था। रात में उक्त बाजार के पास अचानक पिछला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। वह गाड़ी रोक रहा था कि टायर में आग लग गई। वह वाहन से कूदकर आग पर पानी फेंक बुझाने का प्रयास करता रहा। लेकिन आग बढ़ती हुई पीछे ट्राली में लदे सामानों तक पहुंच गई। कागज और दफ्ती के बंडलो में पैक किया गया सामान भी धू- धू कर जलने लगा। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आने तक लाखों का सामान जल गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।