जौनपुर धारा, सुजानगंज। रघुवीर महाविद्यालय थलोई भिखारीपुरकला के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पाँचवे दिन स्वयंसेवक एवं सेविकाओं के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। डॉ. संजू शुक्ला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में रैली के माध्यम से देश प्रेम का संदेश दिया गया। जागरूकता रैली को डॉक्टर शारदा प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी स्वयंसेवक जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामवासियों को साफ सफाई, स्वास्थ्य जागरूकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशामुक्ति आदि के प्रति जागरूक किया। यह रैली ग्राम कोकना, टेकनइया होते हुए प्राथमिक विद्यालय हरनहिया जाकर बच्चों को जागरूक किया। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण का कार्य किया। इस जागरूकता रैली में घघरिया ग्राम के ग्रामवासियों का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अशोक कुमार, रवि कुमार एवं सभी स्वयंसेवक एवं सेविकाएं उपस्थित रहीं।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
रासेयो स्वयंसेवकों ने रैली के माध्यम से दिया राष्ट्र प्रेम का संदेश

Previous article


