Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जेंडर अभियान व महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु रामराज इंटर कॉलेज धमार्पुर में महिला शक्ति केंद्र द्वारा कार्यक्रम किया गया। महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं हेतु सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित सभी टोल प्रâी नंबर जैसे 181 महिला हेल्पलाइन नंबर, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर, 1098 चाइल्डलाइन नंबर, 112 पुलिस तत्काल सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से संबंधित जैसे शारीरिक हिंसा, लैंगिक हिंसा, भावात्मक हिंसा, आर्थिक हिंसा आदि पर चर्चा की गई और उससे निपटने हेतु उपाय बताए गए। उसी के क्रम में घरेलू हिंसा से संबंधित कुछ कानून संबंधी प्रावधान का भी जिक्र किया गया। सरकार द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर जो कि महिलाओं के लिए एक सखी के रूप में कार्य कर रहा है, जिसमें एक ही छत के नीचे महिला व बालिका को 5 तरह की सुविधाओं से आच्छादित किया जाता है, वन स्टॉप सेंटर में चिकित्सकीय सुविधा, पुलिस चौकी, लीगल वकील सुविधा, काउंसलिंग सुविधाओं से किसी महिला या बालिका को राहत दी जाती है। इसी क्रम में वहां उपस्थित सभी बालिकाओं से बताया गया कि यदि किसी बालिका को कोई भी परेशानी आए तो सबसे पहले वह उस परेशानी का डटकर सामना करें, उसके पश्चात यदि निवारण नहीं हो पा रहा है तो 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल करके अपनी समस्या बताकर समस्या का निदान पा सकती है यदि महिला व बालिका अपना नाम गोपनीय रखना चाहती हैं तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। उक्त कार्यक्रम में जिला समन्वयक बबीता व प्रतिभा सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।