जौनपुर धारा, जौनपुर। रामचरित मानस की एक एक चौपाई मंत्र है। इसका मानव को अपने जीवन में उपयोग करना चाहिए। राम के चरित्र हमारे मानस के अंत: करण में प्रसारित होने चाहिए। उक्त बातें प्रख्यात विद्वान उमाशंकर पांडे शास्त्री ने अखंड रामचरितमानस पाठ के समापन के बाद ग्राम पड़राव के पुरवा भेरापुर में महेंद्र पांडे स्टेशन अधीक्षक के आवास पर श्रद्धालु जनों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि राम के चरित्र को भगवान शिव ने अपने मानस में संजोकर रखा था। समय आने पर उसके अधिकारी के समक्ष उजागर किया। वैसे तो रामचरितमानस की बहुत सी टिकाए हुई हैं महर्षि वाल्मीकि ने और अन्य लोगों ने भी तमिल भाषा में भी इसकी रचना किया है किंतु गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस सभी लोगों को समझने के योग्य है। मानस का उत्तरकांड वही है जो भगवान श्री कृष्ण ने गीता में उपदेश किया है। इस मौके पर पूर्व बार अध्यक्ष चंद्र प्रकाश दुबे एडवोकेट, पत्रकार कन्हैया लाल पांडे, तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष राधा कृष्ण शर्मा एडवोकेट, अभिषेक पाण्डेय, सुशील कुमार उपाध्याय सहित अनेक लोग मौजूद रहे। अंत में आयोजक महेंद्र पांडे ने समस्त लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं अतिथियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मान किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
रामचरितमानस की एक-एक चौपाई मंत्र है : उमाशंकर शास्त्री

Previous article
Next article

