Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुररानी दुर्गावती शौर्य एवं पराक्रम के साथ महिला सशक्तिकरण की प्रतीक भी...

रानी दुर्गावती शौर्य एवं पराक्रम के साथ महिला सशक्तिकरण की प्रतीक भी : राकेश मौर्य

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर गोंड वीरांगना रानी दुर्गावती के 461वें बलिदान दिवस पर उनके शौर्य का स्मरण करते हुए, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को कालिंजर के किले में राजा कीरत सिंह और उनकी पत्नी कमलावती के घर हुआ था। राजा संग्रामशाह और उनके पुत्र दलपत शाह, राजा कीरत सिंह की पुत्री वीरांगना दुर्गावती के सौंदर्य, शिष्टता, मधुरता और पराक्रम से बहुत प्रभावित होकर विवाह कर दिया। नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं के उत्थान के लिए भी आदर्श प्रस्तुत करते हुए अपने शौर्य एवं पराक्रम के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसी महान शासिका के बताए मार्ग पर चलकर ही 2027 में सामंती ताकतों को पराजित किया जा सकता है। पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व मंत्री दर्जा संगीता यादव, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, जयंती यादव, राजन यादव, जि़ला उपाध्यक्ष गण हीरालाल विश्वकर्मा, केशजीत यादव, जि़ला कार्यकारिणी के सदस्य प्रमोद कुमार गोंड सहित आदि ने स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त अवसर पर राहुल त्रिपाठी, दिनेश यादव फौजी, अशोक नायक, अशोक यादव नेता, आज़ाद यादव, रोहित गोंड, मोहन गोंड, अमित गोंड, राजपति गोंड, शिवम् यादव शुभम, अरविंद यादव, मोहन गोंड, अमजद अली, मुनव्वर अली सहित आदि मौजूद रहे।