जौनपुर धारा, खुटहन। नेवादा गांव के संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की रात बाइक से गिरा अधेड़ पूरी रात घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा। भेर में लोगों की नजर पड़ी तो उसे उपचार हेतु सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रक्तस्राव अधिक होने से उसे मृत घोषित कर दिया। बगैर पुलिस को सूचित किए स्वजन शव सुतौली घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिए। जगबंदनपुर गांव निवासी 53 वर्षीय सुरेश सिंह घर पर बगैर बताए बाइक से शाम को नेवादा गांव की तरफ जा रहे थे। रात भर स्वजन उनकी तलाश करते रहे। भेर में शौच को जा रहे कुछ ग्रामीण उन्हें घायल अवस्था में सड़क पर गिरे दिखे। इसकी सूचना उनके घर वालों को दी गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन पुत्रियों का पिता था जिसमें दो का अभी विवाह भी नहीं हो सका है। पत्नी पुष्पा सिंह, पुत्रियां व अन्य स्वजनों के करुण क्रंदन से पूरे गांव में शोक छा गया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...

