- प्रदर्शनी देखने गये लोगा में दिखा उत्साह, बच्चों ने मेले का खूब उठाया लुप्त
जौनपुर धारा,जौनपुर। कायस्थ पाठशाला बीआरपी मैदान रोडवेज बस स्टैण्ड के समीप ड्रीमलैण्ड प्रदर्शनी एवं मेला का राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि शनिवार से आपाधापी के माहौल में यह प्रदर्शनी शहर के लोगों के लिए स्वस्थ्य एवं मनोरंजन का अच्छा माध्यम है, लोग सपरिवार आकर इस प्रदर्शनी का आन्नद उठा सकें। प्रदर्शनी में इस बाबत पूछे जाने पर मेले के ड्रीमलैंड प्रदर्शनी मेले के आयोजनकर्ता आनंद त्रिपाठी और शिवशंकर सिंह ने बताया कि यह मेला जनपदवासियों के लिए मनोरंजन और खुशी का विशेष अवसर लेकर आया है। उन्होंने कहा, हमने जनपद के लोगों को बड़े महानगरों जैसे झूले और सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश की है। मेले में सबसे बड़ा आकर्षण रेंजर झूला है, जो पहली बार जौनपुर के लोगों को अनुभव करने का अवसर देगा। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए कई झूले उपलब्ध हैं, जिनमें डबल डिस्क झूला, टॉय ट्रेन, और अन्य छोटे-बड़े झूले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एफिल टॉवर और शिमला बीम सिटी थीम पर आधारित सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं, जो युवाओं और बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं। मेले में मनाली थीम पर आधारित फुहारें भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, जो गर्मी के मौसम में ठंडक का एहसास कराती हैं। गृहणियों के लिए सौंदर्य प्रसाधन, परिधान, घरेलू सामान और बर्तन की दुकानों का भी आयोजन किया गया है। इसके अलावा, बच्चों के लिए खिलौनों और खेलों की विशेष स्टॉल आदि। मेले के प्रबंधक ने कहा कि हम सभी जौनपुर में आयोजित इस मेले के माध्यम से सभी के सहयोग से जनपदवासियों का मनोरंजन करने कराने का लक्ष्य लेकर आए हैं। जिसमें दूर दराज से लोग पहुंच कर मेले का लुप्त उठाये और बच्चे, महिलायें, पुरूष सभी लोगों ने प्रदर्शनी में मेले का आन्नद उठायें।


