Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबाइक के मामूली टक्कर को लेकर दबंगो ने पीटा

बाइक के मामूली टक्कर को लेकर दबंगो ने पीटा

  • युवक ने लगाया गोली मारने का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के समोपुर खुर्द गांव के पास शुक्रवार की रात को बाइक की टक्कर लगने को लेकर दबंगो ने एक युवक को जमकर मारा पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक ने गोली चलाने का आरोप लगाया है। गोली चलने की घटना की सूचना पर काफी हड़कम्प मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच जर दबंगों को खोजने में लग गई। जलालपुर क्षेत्र के मसऊदपुर(कबूलपुर) गांव निवासी बाबुल गौड़ पुत्र अवधेश गौड़ अपने एक मित्र के साथ बाइक से बाजार से वापस लौट रहे थे।उसी समय उनके बगल के गांव बनवारीपुर (बिगही) गांव के एक युवक की बाइक में मामूली टक्कर हो गई। उसके बाद बहस होने लगी, उन लोगों ने कई लड़को को बुला लिया। ज्यादा लोगों को आता देख बाबुल तथा उसका दोस्त बॉइक लेकर घर की तरफ भागने लगे। परन्तु रास्ते मे उन लोगों ने बाइक पर हमला कर दिया, जिससे दोनो गिर गये। एक युवक तो भाग निकला। परन्तु बाबुल को उन लोगो ने जमकर पीटा, उसे हाथ तथा शरीर मे चोट आयी हैं। उसने घटना की सूचना पुलिस को दिया। इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि झगड़े के दौरान दो-तीन बार गोली चलने की आवाज भी सुनाई दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके ओर पहुंच गई। प्रभारी थाना निरीक्षक सजंय सिंह ने बताया कि बाबुल के चाचा की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने की कोई पुष्टि नही है। डंडे या किसी अन्य वस्तु से मारा पीटा गया है, साथ ही आरोपियों की पूरी जानकारी हो चुकी है। गोली चलने की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार होते ही मामला खुल जायेगा।