जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश गुलाब देवी के द्वारा नारायण सिन्हा इंटर कॉलेज सराय हरखू, बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर पर बने परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री द्वारा कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम एवं सीसीटीवी के संचालन की स्थिति की जानकारी ली और केंद्राध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाए किसी भी प्रकार की ढिलाई प्रकाश में आने पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। राज्यमंत्री द्वारा सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को अवलोकित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया की परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन, पारदर्शीपूर्ण परीक्षा संपन्न कराएं, परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा की व्यवस्था अवश्य सुनिश्चित करा ली जाए जिससे शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा संपन्न की जा सके। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल वाराणसी प्रदीप सिंह, रमेश यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
राज्यमंत्री गुलाब देवी ने परखी परीक्षा केंद्रों की हकीकत


