Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराज्य प्रवेक्षक ने किया पारीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

राज्य प्रवेक्षक ने किया पारीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की पवित्रता को चुस्त दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार ने विभागीय कई टीमों का निरीक्षण करने के लिए गठन किया है। जिसके अंतर्गत मंगलवार के प्रथम पाली में राज्य पर्यवेक्षक ने परीक्षा के सुचिता पवित्रता की स्थलीय निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा 24फरवरी से संचालित है, जिसके क्रम में राज्य सरकार ने परीक्षा की सूचिता पवित्रता के लिए अनेक टीमों का गठन किया है। जो अपने समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। उसी क्रम में मंगलवार को राज्य पर्यवेक्षक नंदकुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट अमरेश  सिंह के साथ सिरकोनी क्षेत्र के हरगोबिंद सिंह इंटर कालेज आदि का निरीक्षण किया। सभी विद्यालयों की सुचिता, पवित्रता से संतुष्ट दिखे। इस मौके पर विद्यालय के केन्द्र्र व्यवस्थापक विनय कुमार श्रीवास्तव, स्टेटिक मजिस्ट्रेट इंजीनियर इंद्रजीत यादव, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक रमापति, दिव्यांग बच्चों के डॉ.पी.डी.तिवारी सहित अध्यापक तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।