Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरराजस्थान रॉयल्स ने जिमी नीशम और डेरिल मिशेल समेत 9 खिलाड़ियों को...

राजस्थान रॉयल्स ने जिमी नीशम और डेरिल मिशेल समेत 9 खिलाड़ियों को किया रिलीज

आईपीएल ऑक्शन 2023 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने 9 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. वहीं, आईपीएल 2022 की रनर अप ने अपने 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. न्यूजीलैंड के डैरी मिचेल और जिम्मी नीशम जैसे खिलाड़ियों को राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज कर दिया है. दरअसल, कोच्चि में 23 दिसंबर को आईपीएल ऑक्शन 2023 का आयोजन होना है. इससे पहले सभी टीमों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट 15 नवंबर तक बीसीसीआई के देनी थी.

राजस्थान रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन-

अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर-नाइल, रस्सी वैन डेर डूसन, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका

राजस्थान रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज-

संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, रवि अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा

ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स के पास होंगे 13.2 करोड़ रूपए

वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने किसी खिलाड़ी को ट्रेड नहीं किया. राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल ऑक्शन 2023 में 13.2 करोड़ रूपए खिलाड़ियों पर खर्च कर सकती है. यानि, राजस्थान रॉयल्स के पास 13.2 करोड़ रूपए पर्स बाकी है. इसके अलावा यह टीम आईपीएल ऑक्शन 2023 में 4 विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती है. गौररतलब है कि कोच्चि में 23 दिसंबर को ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. इससे पहले आईपीएल 2022 (IPL 2022) में इस टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स को फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.