जौनपुर धारा, सुइथाकला। सरकारी नौकरियों में लगने वाले प्रमाणपत्रों को बनवाने में हो रही मशक्कत को देखते हुए योग साधकों में सरकार द्वारा चयनित अभ्यर्थियों से ही प्रमाण पत्र बनवाए जाने की चर्चा उठी। उनका मानना है कि सरकार को इस तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। जो बेरोजगार युवा चयनित नहीं हो पाते परन्तु प्रमाण पत्र बनवाने में उनकी माली हालत जरूर खस्ता हालत में पहुंच जाती है। रविवार को तहसील मुख्यालय स्थित तुलसी उद्यान में योग शिविर के दौरान मीडिया से अपेक्षा रखते हुए योग साधकों ने उक्त समस्याओं को साझा किया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि नौकरी पाने के लिए सरकारी तन्त्र द्वारा उक्त मामले में जारी फरमान से भले ही राजस्व में इजाफा होता है, लेकिन बेरोजगारी से त्रस्त रोजगार की तलाश में लगे युवा इसे बनवाने में समय, श्रम और धन का अपव्यय करते देखे जाते हैं। यही नहीं वह तब हताश हो उठते हैं, जब आशाओं के अनुरूप उन्हें सफलता हाथ नहीं लगती। दोबारा उन्हें सहज जन सेवा केन्द्रों से लेकर तहसील कर्मियों तक का चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह कोई ऐसा कदम उठाए कि उक्त प्रमाण पत्र की मांग चयनित अभ्यर्थियों से ही की जा सके ताकि ऐसे युवा शोषण का शिकार होने से बच सके। इस दौरान भूतपूर्व प्रबन्धक नरसिंह पालीवाल, प्रमोद कुमार सिंह, दिवाकर सिंह डाक्टर राजकुमार मिश्र समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
योग साधकों में आय व अधिवास को लेकर हुई चर्चा
Previous article


