जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। संत आसाराम बापू का 88वां अवतरण दिवस शनिवार देर शाम को योग वेदांत के तत्वावधान में मुंगराबादशाहपुर के बैंक्विट हॉल में विश्व सेवा सत्संग दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल,प्रमोद ऊमरवैश्य,मनोज जायसवाल,निर्मला जायसवाल,ज्योति व ममता जायसवाल ने संयुक्त रूप से संत आसाराम बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए 88दीप प्रज्जवलित कर किया। बापू के सैकड़ो अनुयायियों ने इस दौरान धर्म और मोक्ष की वास्तविकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। शाम करीब साढ़े आठ बजे 108श्रीआशा रामायण का पाठ भी किया गया। भक्तों ने बापूजी के अवतरण दिवस पर स्वास्तिक के प्रतीक के रूप में 88दीप प्रज्जवलित कर कामना किया कि समाज में सत्य के साथ जी रहे लोगों को सत्य,सत्संग एवं ईश्वर के साक्षात्कार गुरु की शरण में आकर जीवन का कल्याण करने की शक्ति दें। सत्संग के दौरान मौजूद साधकों द्वारा बताया गया कि मनुष्य गुरु और उनके विचारों के बगैर अधूरा है। बिना गुरु के सही मार्ग नहीं मिलता है। धर्म और मोक्ष का वास्तविक ज्ञान तो सतगुरु ही करा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्था के स्थानीय अध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल व उनकी धर्मपत्नी निर्मला देवी ने संयुक्त रूप से संध्या आरती कर लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज जायसवाल ने किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त,प्रमोद गुप्त,सचिन कुमार,कमलेश जायसवाल, योगेश गुप्ता,सौरभ जायसवाल संटी,मनोज जायसवाल,आशीष जायसवाल,कमलेश,राजीव केसरी,विश्वनाथ जायसवाल,रामलखन जायसवाल व पवन जायसवाल आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
योग वेदांत सेवा समिति ने मनाया अवतरण दिवस



