जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश की योगी सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है मगर आलम यह है प्रदेश भर के किसानों में यूरिया खाद को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। जिम्मेदार बेखबर नजर आ रहे हैं जगह जगह किसानों के प्रदर्शन की खबर देखने व सुनने को मिल ही जाती है। बता दे कि साधन सहकारी समिति केंद्र सरैनी पूर्व पट्टी पर गुरुवार की सुबह यूरिया खाद न मिलने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। गौरतलब हो कि किसान यूरिया खाद लेने के लिए केंद्र पर सुबह भीषण ठंड में लाइन लगाकर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। सुबह के दस बजने के बाद जब कोई कर्मचारी केंद्र पर नहीं पहुंचा तो किसानों में गुस्सा फूट उठा और केंद्र पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताते हुए केंद्र प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अपने चहेतों को पहले से ही आधार कार्ड लेकर उनको खाद वितरण कर देते हैं जबकि हम लोग दो दिनों से भीषण ठंड में सुबह लगभग 6 बजे से ही केंद्र पर लाइन लगाकर खड़े रहते है साथ महिलाएं भी लाइन में खड़ी रहती है। कर्मचारी देर से केंद्र पर आते हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी लगभग 12 बजे केंद्र पर आते है। प्रदर्शन की भनक होते ही केंद्र प्रभारी आनन फानन में केंद्र पर पहुंच पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण किया। प्रदर्शन करने वालों में मीरा प्रजापति, शकुंतला प्रजापति, राधिका, विजय बहादुर यादव, रणधीर, राजनाथ यादव, धरमू यादव, रामू यादव व विजय यादव, प्रियांशु यादव समेत आदि किसान मौजूद रहे।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
यूरिया खाद न मिलने से किसानों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

Previous article

