Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरयूपीपीसीएस में बेटी के दूसरा स्थान लाने पर गांव में छाई खुशी

यूपीपीसीएस में बेटी के दूसरा स्थान लाने पर गांव में छाई खुशी

जौनपुर धारा, सुइथाकला। शुक्रवार देर शाम आए यूपीपीसीएस 2022 के फाइनल रिजल्ट में दूसरा स्थान लाने वाली क्षेत्र की बेटी प्रतीक्षा पाण्डेय के पैतृक गांव अरसिया डिहवा में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। गौरतलब हो कि प्रतीक्षा अपने माता-पिता के साथ लखनऊ में रहकर बीटेक तक की शिक्षा दीक्षा ग्रहण किया है। वह अपनी माता पिता की तीसरी सन्तान हैं। बड़ी बहन और बड़ा भाई भी इंजीनियर हैं। पिता इंजीनियर प्रभु नारायण पाण्डेय और माता आरती पाण्डेय के साथ ही उन्होंने बड़े पिता पूर्व शिक्षक संतोषी पाण्डेय, चाचा अनिरुद्ध पाण्डेय और गुरूजनों को सफलता का श्रेय दिया है। उन्होंने क्षेत्र की बेटियों के लिए सफलता का मूलमंत्र कड़ी मेहनत बताया। अभी आगे वह आईएएस बनना चाहती है।