Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरयूपी के पूर्व डीजीपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा...

यूपी के पूर्व डीजीपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी गांव में जमीनी विवाद सुलझाने गये राजस्व विभाग की टीम व चकबंदी अधिकारियों के सामने पुलिस की मौजूदगी में जमकर बवाल हो गया। भारी शोर शराबा व धक्का मुक्की हुई। ग्राम प्रधान समेत कई ग्रामीणो ने पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव व उनके परिवार पर जमीन कब्जा करने का आरोप तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पूरे मामले का वीडियों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने इस मामले में डीजीपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल में जुट गई हैं। जमीनी विवाद को लेकर हमेशा सुर्खियो में रहने वाला पूर्व डीजीपी जगमोहन का परिवार सोमवार को एक बार फिर विवादो में घिर गया। ग्रामीणों की शिकायत पर आज राजस्व विभाग और चकबंदी अधिकारी पुलिस टीम के साथ गांव के पंचायत भवन पहुंचकर शिकायत की जांच कर रही थी। आरोप है कि ग्रामीण अपनी अपनी शिकायत दर्ज करा रहे थे उसी समय पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच ग्राम प्रधान चन्द्रेश गुप्ता से कहासुनी शुरू हो गई जिसके चलते हंगामा होने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके मामला शांत कराया। सूचना मिलते ही एसडीएम मछलीशहर मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षो को समझा बुझाकर पुनः जांच और पैमाइश शुरू कराया। हंगामा व ग्रामप्रधान समेत कई ग्रामीणों ने पूर्व डीजीपी पर कालर पकड़ने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मछलीशहर के सीओ अतर सिंह ने पूरे मामले की जनकारी देते हुये बताया कि जगमोहन यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।