Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरयूडायस न भरने वाले 22 विद्यालयों को नोटिस

यूडायस न भरने वाले 22 विद्यालयों को नोटिस

जौनपुर धारा, केराकत। खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार राय ने मंगलवार को 22 ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर नोटिस दे दिया जिन विद्यालयों ने अभी तक यूडायस प्लस में बच्चों का विवरण नहीं भरा है। यूडायस प्लस में बच्चों का विवरण न भरने वाले विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी दे दी। नोटिस मिलते ही विद्यालय प्रबन्धकों में खलबली मची हुई है। विद्यालयों की दी गयी नोटिस में बताया गया है कि यूडायस प्लस में विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का डाटा फीड किया जाना है। इसी के आधार पर छात्रों से सम्बंधित योजनाओं का निर्माण किया जाना है। ऐसे में विद्यालय द्वारा रूचि न लेने पर यह प्रतीत होता है कि विद्यालय का वास्तविक रूप से संचालन नहीं है। बच्चों की डाटा फिडिंग न करना सरकारी योजनाओं एवं शासकीय कार्यों के प्रति अरूचि एवं लापरवाही दशार्ती है। अगर दो दिनों के अन्दर सन्तोष जनक प्रगति नहीं होती है तो विद्यालय मान्यता के प्रत्याहरण की संस्तुति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित कर दी जाएगी। नोटिस मिलते ही सम्बंधित विद्यालयों में खलबली मची हुई है। ऐन केन प्रकारेण विद्यालय प्रशासन यूडायस प्लस में बच्चों की विवरण भरने के लिए प्रयासरत है।