जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी के समीप स्थित एक दुकान पर जलपान कर रहे युवक को करीब आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने उससे नाम पूछते ही उसे लात, घूंसे और डन्डे से मारपीट कर घायल कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक रोहित शर्मा निवासी रूपचन्द्रपुर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं घायल पीड़ित की मानें तो उसे मारने पीटने वाले उनके पड़ोसी है जो पुरानी रंजिश को लेकर उसे मारपीट कर घायल कर दिए हैं। उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की छान-बीन में जुटी हुई है।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
युवक को मनबढ़ों ने पीटा

Previous article

