Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरयुवक का शव घर आते ही मचा कोहराम

युवक का शव घर आते ही मचा कोहराम

  • रविवार को मड़ियाहूं के काजीपुर में हुई थी दुर्घटना

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में उस समय कोहराम मच गया। जब सोमवार की शाम को 40वर्षीय युवक भवानी शंकर यादव का शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया। शव के आते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया। वही पत्नी रेखा यादव व परिवार के अन्य लोगों का करुण क्रंदन सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों के आंखों से आंसू टपक पड़े। विदित हो कि भवानी शंकर रविवार को गांव के युवक बृजेश यादव के साथ बाइक से मड़ियाहूं दवा लेने गया था। वहां से वापस आते समय देर शाम को मड़ियाहूं-जलालपुर मार्ग पर काजीपुर के पास एक अन्य बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गयी। इसमें भवानी शंकर गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए समीप के एक चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय बाबतपुर के पास रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी। इसकी सूचना घर पर मिलते ही, उनके परिवार वाले रोने विलखने लगे। रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर आया और त्रिमुहानी राजेपुर घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के दो पुत्र क्रमशः सुधांशु यादव 13वर्ष व दिव्यांशु यादव 9वर्ष जहां लोगों को रोते विलखते देख आवाक रहे। वही पत्नी रेखा की चीख पुकार से माहौल पूरी तौर से गम्भीर नजर आया। लोगों के बीच यही चर्चा होती रही िक उसकी पत्नी व बच्चों के पहाड़ सरीखी जिंदगी अब कैसे बीतेगी।