― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयादवेश क्रिकेट मेला के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा फूलपुर

यादवेश क्रिकेट मेला के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा फूलपुर

जौनपुर धारा, नौपेड़वा। यादवेश इण्टर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे हैं यादवेश क्रिकेट मेला के 41वें मुकाबले में फूलपुर वाराणसी और बरईपार के बीच में खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर जेसीएफ फूलपुर वाराणसी ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और बरईपार की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरईपार की टीम ने 18ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 171रन बनाए। तालिब ने 36 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी फूलपुर वाराणसी की टीम ने 14वें ओवर में ही 172रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। यश कुमार ने 63रनों की नाबाद पारी खेली। इस मुकाबले की मैन ऑफ द मैच यश कुमार रहे। इस मैच के अंपायर मोहम्मद अनीस और भीमराव रहे। कमेंट्री मंगल यादव, दीपक यादव ने किया। स्कोरिंग विशाल और सुंदरम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में इंद्रजीत यादव रहे।

Share Now...